Hanuman Gayatri Mantra | हनुमान गायत्री मंत्र:

हनुमान गायत्री मंत्र एक शक्तिशाली और प्रभावशाली वैदिक मंत्र है, जो हिन्दू धर्म के प्रमुख देवता हनुमान जी की उपासना और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए जपा जाता है। यह मंत्र भगवान हनुमान की शक्ति, भक्ति, और उनकी अद्वितीय क्षमता का स्मरण कराता है। Hanuman Gayatri Mantra का शाब्दिक अर्थ भगवान हनुमान के गुणों और शक्तियों की स्तुति करना है।

इस मंत्र के नियमित उच्चारण से मनोबल बढ़ता है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं, और भक्त को अद्वितीय साहस प्राप्त होता है। यह मंत्र विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो भय, असुरक्षा, या आत्मविश्वास की कमी का अनुभव करते हैं। वैसे तो हनुमान जी के बहुत से गायत्री मंत्र है लेकिन इनमे से तीन गायत्री मंत्र प्रमुख माने जातें है जो निम्नलिखित है –

मंत्र

ओम् आंजनेयाय विद्मिहे वायुपुत्राय धीमहि।
तन्नो: हनुमान: प्रचोदयात ॥१॥

ओम् रामदूताय विद्मिहे कपिराजाय धीमहि।
तन्नो: मारुति: प्रचोदयात॥२॥

ओम् अन्जनिसुताय विद्मिहे महाबलाय धीमहि।
तन्नो: मारुति: प्रचोदयात॥३॥

यह मंत्र न केवल भक्त को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उसमें निष्ठा और संकल्प का संचार भी करता है। भगवान हनुमान की कृपा से जीवन की हर कठिनाई को पार करना संभव है। इसके साथ आप गायत्री माँ के गायत्री मंत्र लिरिक्स और गायत्री चालीसा का पाठ भी कर सकते है।

Hanuman Gayatri Mantra का जाप करने की विधि

मंत्र का जाप करने के लिए शुद्ध मन और सच्ची भक्ति आवश्यक है। आइए जानते हैं इस मंत्र के जाप की विधि को विस्तार से।

  1. स्थान और समय: मंत्र का जाप करने के लिए शांत और पवित्र स्थान चुनें। यह स्थान मंदिर, पूजा कक्ष, या कोई अन्य स्वच्छ क्षेत्र हो सकता है। जाप का सबसे उत्तम समय प्रातःकाल या संध्या का होता है। यदि यह संभव न हो, तो दिन में किसी भी समय शांत मन से इसका जाप कर सकते हैं।
  2. शुद्धता: जाप करने से पहले स्नान कर लें, ताकि आपका शरीर और मन शुद्ध हो जाए। इसके अलावा, मन को शांत करने के लिए कुछ क्षण ध्यान करें। ऐसा करने से शरीर के साथ-साथ आपका मन भी शुद्ध हो जाता है, जो पाठ के लिए आवश्यक है।
  3. आसन: मंत्र जाप करते समय आसान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आसान के लिए आप कुश या ऊन के आसन का उपयोग करें। यह आसन ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करता है और ध्यान में स्थिरता लाता है। सुखासन या पद्मासन में बैठकर जाप करना उचित माना जाता है।
  4. मंत्र जाप: हनुमान गायत्री मंत्र का जाप करते समय अपनी आंखें बंद रखे और भगवान हनुमान के स्वरुप का ध्यान करें। उनके गुणों और शक्तियों का स्मरण करें। जाप हमेशा धीमी और स्पष्ट आवाज़ में करना चाहिए।
  5. जप माला : यदि संभव हो, तो आप रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। क्योकि इसमें 108 मोती होते हैं, और हर मोती पर मंत्र का जाप करने से ध्यान भंग नहीं होता है और मंत्र की गिनती भी सुनिश्चित रहती है।
  6. संकल्प: जाप से पहले भगवान हनुमान से अपने उद्देश्य के लिए प्रार्थना जरूर करें। जाप के बाद भगवान हनुमान का आभार व्यक्त करें और अपनी श्रद्धा को बनाए रखें।

इस मंत्र का जाप नियमित रूप से और पूरे विश्वास के साथ करें। इससे न केवल आपकी समस्याएं हल होंगी, बल्कि आपके जीवन में आध्यात्मिक और मानसिक संतुलन भी आएगा।

इस मंत्र के लाभ

यह मंत्र भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लाभ:

  • भय और नकारात्मकता: इस हनुमान मंत्र का नियमित जाप करने से मन से भय, चिंता और नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
  • मानसिक बल: इस मंत्र का जाप करने से शारीरिक ताकत और मानसिक स्थिरता में सुधार होता है और कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति का मनोबल ऊंचा रहता है।
  • आत्मविश्वास: हनुमान जी का गायत्री मंत्र आपके भीतर साहस और आत्मविश्वास को जागृत करता है। यह मंत्र आपको जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है और आपको अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करता है।
  • विघ्नों और बाधा: भगवान हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है, जिसका अर्थ है संकट को हरने वाला और उनके इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
  • आध्यात्मिक शांति: यह मंत्र आपके जीवन में आध्यात्मिक विकास और शांति लाने में मदद करता है। भगवान हनुमान की कृपा से आपके मन में भक्तिभाव और भक्ति का विकास होता है।
  • स्वास्थ्य में सुधार : इस मंत्र का जाप सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।

FAQ

इस गायत्री मंत्र का पाठ क्यों करना चाहिए?

क्योकि इस गायत्री मंत्र का जाप मानसिक शांति, आत्मविश्वास, और शारीरिक बल में वृद्धि करने के लिए किया जाता है।

हनुमान जी के गायत्री मंत्र का जाप कितनी बार करें?

मंत्र का प्रभाव कब दिखाई देता है?

Spread the love

Leave a Comment